ओमीक्रॉन के बढ़ते मामले को देखते हुए यूपी में योगी सरकार ने लगाया नाइट कर्फ्यू।

Ten News Network

Greater Noida (24/12/2021): उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। यूपी की योगी सरकार ने ओमीक्रॉन के संभावित खतरों को देखते हुए ये कदम उठाया है।

आदेश के मुताबिक नाइट कर्फ्यू 25 दिसंबर से प्रभावी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं शादियों में भी लोगों की भीड़ को देखते हुए अब 200 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं है।

आपको बतादें कि लगाते पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे है इस बीच कुछ हीं महीनों में यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव से पहले अपनी ताकत दिखाने के लिया कार्यक्रम और जनसभा का आयोजन कर रही है जिसमे काफी भीड़ देखा जा रहा है।

इस बीच यूपी के इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को भारत के चुनाव आयोग से चुनावी रैलियों पर तुरंत प्रतिबंध लगाने और विधानसभा चुनाव को 1-2 महीने के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया। न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव की पीठ ने पीएम मोदी से चुनावी सभाओं पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करने का भी आग्रह किया है।

आपको बतादें कि ओमीक्रॉन के देशभर में बढ़ते मामलों को देखते हुए हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया था। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य में 23 दिसंबर की रात से नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा। नाइट कर्फ्यू के तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंदिशें लागू है। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.