No credit or debit cards at Petrol pumps says AIPDA
पेट्रोल पंप पर नहीं चलेंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड
नई दिल्ली: केंद्र सरकार की डिजिटल पेमेंट मुहिम को ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (एआईपीडीए) ने बड़ा झटका दे दिया है। एआईपीडीए की ताजा निर्णय के मुताबिक अब देशभर के पेट्रोल पंपों पर रविवार रात 12 बजे के बाद डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस निर्णय का सीधा मतलब यह है कि 9 तारीख से आपको पेट्रोल-डीजल खरीदने के किए कैश में भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी के फैसले के बाद कैशलेस मुहिम पर जोर देते हुए लोगों से अपील की थी कि वो कार्ड (डिजिटल मोड) से भुगतान करने की आदत डाल लें।
क्यों किया गया फैसला:
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि एक फीसदी एमडीआर कटने के चलते यह निर्णय लिया गया है कि 9 जनवरी से देश के सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों 53,840 रिटेल आउटलेट्स पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आपको बता दें कि एमडीआर वह कमीशन होता है जिसे बैंकों की ओर से कार्ड पेमेंट स्वीकार करने लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के बदले वसूला जाता है।
Comments are closed.