नई दिल्ली :– सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है | जी हाँ आपको बता दे की दिल्ली के एम्स की फोरेंसिक टीम ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौप दी है | इस रिपोर्ट में दावा किया गया है की सुशांत सिंह राजपूत की मौत जहर देने से नहीं हुई है , बल्कि दम घुटने से हुई है |
आपको बता दे की इस मामले की जाँच अब सीबीआई कर रही है | वही सुशांत के परिवार समेत कई लोगों ने इसे हत्या बताया है , लेकिन इस रिपोर्ट के आने से हत्या पर पूर्णविराम लग गया है |
खासबात यह है कि मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड करार दिया था | पहले भी बताया गया था सुशांत कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ था कि उनकी मौत फांसी की वजह से दम घुटने से हुई थी. उनकी विसरा रिपोर्ट में भी कहा गया था उनकी शरीर में किसी तरह का रसायन या जहर नहीं पाया गया था |
सीबीआई इस रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है. और इसका मिलान अपनी जांच से कर रही है | वहीं, इस रिपोर्ट के सामने आने से उन सभी कयासों पर पूर्णविराम लग गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि सुशांत की हत्या हुई है. एम्स ने इस पर मुहर लगा दी है कि सुशांत कि मौत जहर से नहीं हुई है. इसमें किसी भी तरह का फाउल प्ले नहीं है |
दरअसल सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो पेशेवर जांच कर रहा है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और अभी तक किसी भी पहलू से इंकार नहीं किया गया है |

