अवैध अतिक्रमण पर चला नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर , कब्जे वाली जमीन कराई मुक्त

Ten News Network

इस अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के कारण नोएडा का नियोजित संस्थागत भूखंड संख्या 03 , सेक्टर – 73 प्रभावित हो रहा था, जिसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इस पर कार्यवाही की।

 

आपको बता दे यह जमीन लगभग 700 वर्गमीटर की है। जिसपर रमेशचंद्र, गबरू, रामवीर, अमरजीत सिंह, शेर सिंह, आदि जो कि नोएडा के ग्राम – सर्फाबाद के निवासी है ।

 

उन्होंने इस जमीन को खसरा संख्या – 160 की भूमि बताते हुए, इस जमीन पर कमरे और टीन शेड डालकर कब्जा किया हुआ था। जिसपर अब प्रशासन का बुलडोजर चल चुका है।

 

इस जमीन के चलते काफी दिनों से नियोजित संस्थागत भूखंड का आंशिक भाग प्रभावित था, जिससे कारण काफी लंबे समय से विकास कार्य भी पूर्ण रूप से नही हो पा रहा था। नोएडा के सेक्टर – 73 के अंतर्गत आने वाली इस जमीन की बाजारू कीमत लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसको अब कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.