काम मे लापरवाही बरतने पर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की बड़ी कार्यवाही , ठेकेदारों पर लगाया लाखों का जुर्माना
Ten News Network
नोएडा :– नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जी हाँ पहले की तरह रितु माहेश्वरी ने अधिकारियों को फटकार लगाई है , साथ ही ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए है।
दरअसल नोएडा में विकास कार्य के पेंडिंग चल रहे है , जिसकी सूचना नोएडा प्राधिकरण की रितु माहेश्वरी को मिली , सूचना मिलते ही सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई। उस बैठक में कार्यों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की , जिसमें सीईओ को पता चला कि विकास कार्य धीमी गति से चल रहा है। साथ ही ठेकेदारों द्वारा काम मे लापरवाही की जा रही है।
काम में लापरवाही बरतने के ठेकेदारों पर ₹67 लाख का जुर्माना लगाया गया है और 15 कंपनियों को ब्लैक लिस्ट करने का आदेश जारी कर दिया गया है।उद्यान विभाग से संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है।
सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की री-सरफेसिंग का काम इस महीने अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा आदेश दिए गए हैं कि पूरे नोएडा में सड़कों की मरम्मत का काम भी पूरा कर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में मजदूरों की कमी को एक सप्ताह में दूर करके काम में तेजी लाई लाई जाएगी। अगर एक सप्ताह में सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार वरिष्ठ प्रबंधक और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी की समीक्षा बैठक में सभी वर्क सर्किल की ओर से 1,355.63 करोड़ रुपए के 187 प्रगतिरत कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। सीईओ ने कहा कि जिन परियोजनाओं का काम ठेकेदार धीमी गति से कर रहे हैं या नहीं किया जा रहा है, उनको नोटिस जारी करके कार्रवाई की जाए. मरम्मत से जुड़े सभी काम जैसे सड़क, गढ्ढे, नाले, नालियों से जुड़े काम भी योजनाा बनाकर इसी महीने पूरे कर लिए जाएं। ताकि बरसात में लोगों को मुश्किलों का सामना ना करना पड़े।
नोएडा प्राधिकरण ने मार्च 2022 तक चार लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है. प्राधिकरण की सीईओ की सख्ती का आलम यह है कि संविदाकर्मी एवं ठेकेदार के कर्मियों की नियमित रूप से हाजिरी की जाने के आदेश दिए गए हैं. प्राधिकरण के कर्मचारी को लोकेशन की जानकारी वाली जीपीएस घडी दी जा रही है तथा संविदाकारों के कर्मचारियों की हाजिरी फोटो एप से की जाएगी।