
नोएडा : उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन , घाटों पर मेँ`उमड़ा आस्था का जन-सैलाब
Rohit Sharma / Rahul Kumar Jha
आज छठ महापर्व का समापन हुआ । उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन लंबे इस त्योहार का समापन हो गया। आपको बता दे कि नोएडा में खासतौर पर इस त्योहार की रौनक देखी गई। नोएडा में स्थित 21 के स्टेडियम के अलावा दिल्ली और एनसीआर में भी अलग-अलग घाटों पर आज सुबह 5 बजे से ही उगते सूर्य को अर्घ्य देने के श्रद्दालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।
जो लोग नदी और नहरों से दूर हैं, उन लोगों ने आसपास कुंड बनाकर भी उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। आज उगते सूर्य को अर्घ्य डालने के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलीं। शुक्रवार को खरना की पूजा हुई थी और खरना के दिन से ही छठ करने वाली महिलाएं उपवास रखती है।
खासबात यह है कि आज नोएडा स्टेडियम में बनाए गए कृत्रिम घाट के पानी में उतरकर महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया और संतान के कल्याण के लिए मुरादें मांगी। अर्घ्य देने के बाद छठी मइया के लिए बनाए गए खास ठेकुआ और प्रसाद लोगों में बांटा गया। इस दौरान लोग भक्ति भाव में डूबे नजर आए और नदियों के किनारे आस्था का सैलाब देखने को मिला।
दरअसल लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हुआ। दूसरे दिन शुक्रवार को खरना की पूजा के बाद शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। प्रात:कालीन अर्घ्य का मुहूर्त आज सुबह 6.29 बजे के बाद का है। शुक्रवार की शाम को खरना के बाद निर्जला व्रत शुरू हुआ था जो शनिवार की रात तक जारी रहा। छठी मइया की पूजा का व्रत 36 घंटे निर्जला रखा जाता है जो काफी कठिन माना जाता है।
छठ पूजा का सबसे महत्व पूर्ण अंग व्रत के दौरान पवित्रता और भगवान सूर्य को अर्घ्य देना है। इस पूरे व्रत में दो बार अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व के समापन को लेकर व्रतीय महिलाएं ने कहा ये पर्व काफी धूमधाम मनाया गया | आज छठ महापर्व का समापन था , उगते सूर्य को अर्घ्य दिया | साथ ही उन्होंने कहा की इस पर्व के लिए सभी व्रतीय महिलाएं इंतजार करती है , अब अगले साल के लिए फिर से तेयारिया की जाएगी |
वही प्रवासी महासंघ नोएडा के अध्यक्ष आलोक वत्स ने कहा की छठ महापर्व की तैयारी 2 महीने से चल रही थी , जो आज मेहनत सफल हो गई है | नोएडा स्टेडियम में आज छठ पर्व को मनाने के लिए हज़ारों लोग आए है , साथ ही उन्होंने कहा की लोग काफी उत्साहित है |
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.