सौ करोड़ टीकाकरण पर नॉएडा के प्रमुख निवासियों ने बधाई के साथ आत्मनिर्भरता का दिया सन्देश

Ten News Network

Galgotias Ad

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने देश के हर एक नागरिक को 100 करोड़ कोरोना खुराक का रिकॉर्ड पूरा होने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने 100 करोड़ कोरोना खुराक का रिकॉर्ड बना कर एक असाधारण लक्ष्य हासिल किया है। इतिहास में नए अध्याय की रचना की है।

 

आज के समय में भारत के कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की तुलना दूसरे देशों से हो रही है। 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, का जीवंत उदहारण है।

 

नॉएडा निवासियों के सन्देश:

 

रिटायर्ड ब्रिगेडियर अशोक हक़ ने  कहा हमारे देश ने एक आसाधारण रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसपर भारत के हर निवासी को गर्व होना चाहिए। अगर हमें देश को आत्म निर्भर बनाना है तो हमें देश में बन रहे सामान को इस्तेमाल करना है और जो देश के छोटे या बड़े कारीगर उत्पाद करते है उसका इस्तेमाल ज्यादा करना होगा । हमे वोकल फ़ॉर लोकल को सहयोग करना है। हमारे देश के लिए बड़े गर्व की बात है जहाँ एक तरह भारत पर सवाल उठते थे कि भारत इस महामारी से लड़ पाएगा या नहीं वहीं दूसरी तरफ हमारे देश की वैक्सीन दूसरे देशों में एक्सपोर्ट हो रही है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए कोरोना के नियमों का पालन कर हमें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी।

 

नोफा के अध्यक्ष राजीवा सिंह ने कहा 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण का रिकॉर्ड हमारे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धी है। डॉक्टर्स से लेकर जिन्होंने भी इस वैक्सीन को बनाया तथा इसे एक्सपोर्ट किया और साथ ही जिस-जिस ने इसमें अपना योगदान दिया है वो सभी बधाई के पात्र है। टीकाकरण के नाम पर भारत सब देशो में पहले नम्बर पर है। हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए “सबका साथ सबका विकास” पर काम करना होगा क्योंकि जब तक सबका साथ नहीं होगा तब तक देश का विकास नही होगा।

 

कोनरवा के अध्यक्ष पीएस जैन ने देश को 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण पर बधाई दी और कहा कि पहले तो हमारे देश पर सवाल थे कि क्या भारत अपने हर निवासी तक कोरोना का टीका पहुँचा पाएगा।  लेकिन आज जो भारत ने 100 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया है यह दर्शाता है कि भारत एक आत्मनिर्भर देश है। भारत की अर्थव्यवस्था को और सुधारने के लिए हमें लोकल फ़ॉर वोकल का साथ देना होगा। हमें भारत में बन रहे उत्पाद का इस्तेमाल करना चाहिए।

 

*नोएडा एन्त्रेप्रेंयूर्स एसोसिएशन से विपिन मल्हान* ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशवासियों को 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इतनी बड़ी आबादी को इतने कम समय में कोरोना का टीका लगा कर 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण का जो रिकॉर्ड बनाया है यह एक बड़ी उपलब्धि और जीत है हमारे देश के लिए। साथ ही कहा कि दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का सहयोग करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.