कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने ‘मौन प्रतिवाद’ कर अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग
Abhishek Sharma
नोएडा : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिये उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने गांधी जी की मूर्ति के सामने सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुये “मौन प्रतिवाद” के माध्यम से रिहाई की मांग रखी।
नोएडा कांग्रेस के अध्यक्ष शहाबुदीन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय नोएडा के सेक्टर 10 में “मौन प्रतिवाद” रखते हुए कांग्रेसियों ने अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग की।
शहर अध्यक्ष शहाबुदीन ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सेवा कर रहे प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया था, जोकि बिल्कुल गलत है। कांग्रेसजन सेवा सत्याग्रह के माध्यम से नोएडा में जरुरतमंद लोगों की सेवा कर रहे है।
उन्होंने कहा कि अगर सेवा करना गलत कार्य है, तो प्रदेश सरकार हमें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दे, हम डरने वाले नही है।
इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष शहाबुदीन, आॅल इंडिया कांग्रेस के सदस्य राजकुमार भारती, फिरे नागर पीसीसी, रामकुमार तंवर पीसीसी, पुरुषोत्तम नागर जिला अध्यक्ष युथ कांग्रेस, प्रमोद शर्मा पीसीसी, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्र्द सिंह अम्बावत, अशोक शर्मा पीसीसी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।