Corona Virus : लॉक डाउन के चलते नोएडा-दिल्ली बॉर्डर सील, लगा भयंकर जाम

Abhishek Sharma /Lokesh Goswami Tennews New Delhi :

Galgotias Ad

भारत में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। इससे लड़ने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही हैं। वही उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में 16 जिलों को 25 मार्च तक लॉक डाउन कर दिया गया है। जिसमें गौतम बुध नगर भी शामिल है। लॉक डाउन के चलते गौतम बुद्ध नगर की बॉर्डर सीमाओं को सील कर दिया गया है।

जिसके चलते नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर जाम की स्थिति बनी हुई है। लोग नोएडा से दिल्ली जाने वहश दिल्ली से नोएडा आने के लिए सीमाओं पर खड़े हुए हैं। हालांकि पुलिस ने आवाजाही पर रोक लगा दी है।

कोरोना वायरस के प्रति लड़ाई लड़ने के लिए सीमाओं को लॉकडाउन कर देने के कारण दिल्ली, नोएडा बॉर्डर पर लंबा जाम लगा हुआ है। यह जाम कई किलोमीटर तक लग चुका है। सिर्फ और सिर्फ सीमाओं से उन वाहनों को प्रवेश करने दिया जा रहा है जो सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक प्रवेश की अनुमति है।

शेष वाहनों को वापस किया जा रहा है। इन सीमाओं पर पुलिसकर्मियों से कुछ लोगों को तर्क- वितर्क करते भी देखा जा रहा है। सभी अपनी-अपनी समस्याओं का रोना रो रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर को लॉक डाउन कर दिया गया है।

इस कारण जनपद गौतम नगर की सीमाओं को सील किया गया है। जनपद के दनकौर- सिकंदराबाद मार्ग को शासनादेश के बाद बॉर्डर को सील कर दिया गया है। बता दें कि यह मार्ग जनपद गौतमबुद्ध नगर व बुलंदशहर जिले की सीमाओं को जोड़ता है।

लाॅक डाउन के चलते नागरिक गम्भीर स्थिति में आ रहे हैं। छोटे -बड़े सभी व्यापारियों के सामने परीक्षा की भी घड़ी आ रही है। दैनिक कर्मियों के सामने भी गुजारे की समस्या भी बढ़ती जायेगी। हालांकि कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के लिए यही एक मार्ग बचा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.