Breaking : गौतम बुद्ध नगर में 5 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 3 महिला व दो पुरुष शामिल, पढें

Abhishek Sharma

Noida (28/04/2020) : गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां दिन प्रतिदिन मरीज बढ़ रहे हैं। हालांकि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर भी जा रहे हैं।

आज नोएडा में कोरोना से संक्रमित 4 लोगों की पुष्टि हुई है।  वहीं ग्रेटर नोएडा में 1 महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिले में अब कोरोना से संक्रमित कुल 134 लोगों की पुष्टि हो चुके हैं।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि आज जिले में 5 मामले सामने आए हैं। जहां सेक्टर 34 में 45 वर्षीय पुरुष कोरोना से संक्रमित पाया गया है। वही नोएडा के सेक्टर 50 में 18 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। नोएडा के सेक्टर 15 में 18 वर्षीय युवक में कोरोना पुष्टि हुई है। सेक्टर 93ए में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली है। वहीं ग्रेटर नोएडा के बेगमपुर गांव में भी एक 50 वर्षीय महिला को कोरोना की पुष्टि हुई है।

सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 190 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें से 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 185 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि आज 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं तो इसी के साथ-साथ 8 लोग संक्रमण मुक्त होकर घर जा चुके हैं। आज 4 मरीज ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से, 1 राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) से डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं नोएडा के चाइल्ड पीजीआई से भी एक संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिले के 2 मरीज दिल्ली के अस्पतालों से स्वस्थ होकर घर आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.