नोएडा : होटल मैनेजर ने कर्ज के चलते लगाई फांसी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट
ABHISHEK SHARMA
नोएडा में कर्ज के दबाव के चलते एक होटल मैनेजर ने शनिवार को यहां आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, सिटी सेंटर के पास स्थित एक होटल में मैनेजर के रूप में काम करने वाले मनीष शर्मा सेक्टर 27 स्थित रॉयल रेजिडेंसी होटल के कमरा नंबर 305 में ठहरे थे
मनीष ने अपने कमरे के अंदर बेड की चादर से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।
अपर उपायुक्त रणविजय सिंह का कहना है कि मनीष शर्मा सिटी सेंटर के पास स्थित लॉजिक्स मॉल के एक होटल में मैनेजर के पद पर काम करते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा है।
जिसमें उन्होंने बताया है कि अपने कई परिचितों को उन्होंने लाखों रुपया कर्ज दिया था। उधार लेने वाले एक परिचित की मौत हो गई, जबकि कई दोस्तों व परिचितों ने पैसा देने से मना कर दिया। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।