नॉएडा की ग्रहिणयों की आम बजट से उम्मीद : “बिगड़ चूका है किचन का बजट, महंगाई काम करें वित्त मंत्री “
PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL-TEN NEWS (30/01/18)
बीजेपी सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली फिर से आम बजट 2018 1 फरवरी को पेश करेंगे। ऐसे में देश की महिलाओं को भी बजट से बहुत उम्मीदें है। जहाँ महिलाओं को उम्मीद है कि इस बार के बजट में अपनी रोजमर्रा की चीजो में कुछ दामों में कमी आएगी और साथ ही ये भी उम्मीद है खास व रूरी मुद्दा है महिला सुरक्षा का। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए महिलाऐं चाहती हैं कि सरकार महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे।
नोएडा में आम बजट को लेकर कुछ महिलाओं से ten news ने खास बातचीत की – नोएडा की कुछ गृहणियों का मानना है की इस बार के बजट में सरकार से उम्मीद है कि रोजमर्रा की चीजो में अवश्य ही दामों में कमी होगी। नोएडा से एक हाउस वाइफ नीना चोपड़ा ने बताया कि पिछले सरकार से मोजूदा सरकार में काफी महँगाई बढ़ी है । खासतौर से रोजमर्रा की चीजो पर ,इस महंगाई की वजह से अब हमें रसोई की चीजो में कटौती करनी पड़ रही है। जिसके कारण हमारे रसोई का बजट काफी गड़बड़ा गया है । अगर सागसब्जी की बात करे तो आज प्याज टमाटर के रेट आसमान छू रहे है । बल्कि पिछले सरकार में सागसब्जी के दाम काफी कम थे । ये सरकार तो हम घरेलू महिलाओं पर अन्याय कर रही है । दाल चीनी की बात करे तो पहले से इन पर भी काफी दाम बढ़ चुके है। मिडिल क्लास परिवारों में रसोई के बजट से काफी बुरा हाल है । वही कुछ महिलाओं ने कहा कि रोजमर्रा की चीजो के दामों का बढ़ने की एक वजह ये है कि पेट्रोल डीजल के दामों में रोजाना बढ़ना, अगर पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट आएगी तो रोजमर्रा की चीजो में अपनेआप ही सस्ती हो जायेगी। इसलिए सबसे पहले सरकार को पेट्रोल डीजल के दाम कम करने होंगे । तभी हर चीज सस्ती हो सकती है। अगर बात करे कि मोदी सरकार ने पिछले 4 साल में महंगाई कुछ कम करने की कोशिश की है लेकिन जो मिडिल क्लास फेमिली है उनको अभी राहत नही मिली है । निम्नवर्गीय परिवारों के बदलाव काफी अच्छा होना चाहिए , अगर महंगाई बढ़ती है तो निम्नवर्गीय परिवारों में काफी संकट खड़ा हो जाता है । खासतौर से महिलाओं के लिए किचन को लेकर , क्योकि रोजमर्रा की चीजो पर बढ़ते दामो से आथिर्क हालात खस्ता कर दी है । निम्नवर्गीय परिवारों को देखते हुए आमबजट पास किया जाये। खासतौर से तीन चार सालों से ही ज्यादा महंगाई बड़ी है , तो वही कुछ महिलाओं ने कहा कि मोदी सरकार काम तो अच्छा कर रही है और महंगाई जैसी बड़ी समस्या को काबू करने के अभी समय लगेगा । और हमे विश्वास है कि मोदी सरकार आम लोगो की रोजमर्रा की समस्यायों को देखते हुए लोगो के हित मे ही आम बजट पास करेगी । अब देखते है कि 2018 का आम बजट लोगो व खासतौर से महिलाओं की उम्मीदों पर कितना खड़ा उतरता है।