नोएडा विधायक पंकज सिंह को ‘नोवरा अवार्ड’ से किया गया सम्मानित

TEN NEWS NETWORK

Galgotias Ad

Noida (16/08/2019) : नोएडा की सामजिक संस्था नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने आज विधायक पंकज सिंह को ‘नोवरा अवार्ड’ से सम्मानित किया। नोवरा  अध्यक्ष रंजन तोमर ने बताया कि संस्था के प्रतिनिधि 2017 में पहली बार जब उनसे मिले तो उसी मुलाकात में नोएडा में लोकतंत्र की कमी की बात उनसे की थी।  उसके अगले ही दिन विधायक पंकज सिंह ने यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखी और तबसे कई बार नोएडा में पंचायत व्यवस्था बहाली से लेकर निगम की स्थापना को लेकर नोवरा ने जब भी यह बात उठाई विधायक ने इस बात को आगे तक पहुंचाया और लगातार इसके लिए प्रयास करते रहे। इसके फलस्वरूप यह खबरें प्रकाश में आई कि इस क्षेत्र में लोकतंत्र की कमी को मुख्यमंत्री ने समझा और हाल ही में निगम स्थापना की बात आगे बढ़ी।



इसके आलावा नोवरा  की अपील पर एमएलए गाँव गाँव जाकर ग्रामीणों से मिल रहे हैं, उनकी समस्या सुन रहे हैं। अफसरों को वहीँ निर्देशित किया जा रहा है जिससे क्षेत्रों की समस्याओं को नए सिरे से समझा , निस्तारित किया गया गया है। पूर्व प्रधानों से मिलकर समस्याओं को समझ रहे हैं।

इस दौरान नोवरा  उपाध्यक्ष अजय चौहान ने यह भी कहा कि कार्य अच्छे हो रहे हैं, किन्तु अभी भी प्राधिकरण कई मुद्दों पर अपनी मनमानी कर रहा है। जिसपर पंकज सिंह ने भरोसा दिलाया कि कोई भी गलत नीति अब लागू नहीं होने दी जायेगी। जहाँ तक बात है नगर निगम की तो नोवरा  ने मांग रखी थी कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण का सम्मिलित क्षेत्र एक निगम के रूप में व्यावहारिक नहीं होगा। इससे बचने की आवश्यकता है नोएडा एक मेट्रो शहर है, इसका अलग निगम होना चाहिए। इस बात से पंकज सिंह सहमत दिखे और उन्होंने कहा कि अभी पूर्ण रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता किन्तु नोएडा के लिए अलग व्यवस्था होनी ही चाहिए।

संस्था ने महासचिव पुनीत राणा ने छलेरा, सदरपुर आदि गाँवों में स्वछता के प्रति कार्यों में आये सकारात्मक बदलावों की बात विधायक के सामने रखी। इसी तरह मोरना के अधिवक्ता राजकुमार ने भी वहां हुए बदलावों की बात कही। इस दौरान संस्था से नितीश चौहान, अंकित अग्रवाल, गौरव चौहान, कंचन लोहिया, चमन सिंह, सोबिन्द्र चौधरी आदि बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.