सेक्टर 26 में पूजन अर्चन कर विधायक पंकज सिंह ने किया 18 फिट ऊंची प्रतिमा के साथ दुर्गा पूजा का उदघाटन

Galgotias Ad

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL- TEN NEWS

नोएडा। शहर में मंगलवार को अधिकतर जगह दुर्गा पूजा कलश स्थापना के साथ शुरु हो गई है। शहर के अगल- अलग स्थानों में लगे दुर्गा पूजा के पंडालों में अधिकांश में मंगलवार से ही दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है।

 

 

 

 

सेक्टर 26 स्थित प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में आयोजित दुर्गा पूजा में इस बार 18 फीट की दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा की खूबसूरती देखने से ही बनती है। वहीं यहां दुर्गा पूजा के पहले ही दिन विधायक पंकज सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार और गौतमबुद्ध नगर पुलिस के एएसपी अभिनंदन शामिल हुए। इस दौरान विधायक पंकज सिंह ने यहां मौजूद लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सभी शहरवासियों की खुशियों की दुआ की।

 

 

 

कालीबाडी मंदिर समिति के रजत बनर्जी ने बताया कि मंदिर में चार दिनों तक दुर्गा पूजा का आयोजन होगा और यहां हजारों भक्त माता के दर्शन करने आएंगे। उन्होंने बताया कि हम बंगाली लोगों के लिए दुर्गा माता बेटी के समान होती है और हम लोग साल भर इन दिनों का इंतजार करते हैं कि इन दिनों में हमारी दुर्गा फिर से हमारे घर आएगी।
मूर्ति के बारे में बताते हुए बनर्जी ने बताया कि इस बार मंदिर में 18 फीट ऊंची दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है। जिसमें वह अपने चारों बच्चों के साथ बैठी हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मंदिर में सांस्कृतिक नृत्य आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए कोलकाता से आए हुए कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। साथ ही मंदिर में बच्चों के लिए भी कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.