नोएडा विधायक पंकज सिंह का 42वां जन्मदिन, टेन न्यूज पर खास बातचीत में बोले, ‘गलत होने नही दूंगा, सही रूकने नही दूंगा’

ABHISHEK SHARMA

नोएडा विधायक पंकज सिंह का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्वक मनाया और विधायक पंकज सिंह के कार्यलय पर सुबह से ही जन्मदिन पर बधाईयां देने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का तांता लगा रहा, यूपी बीजेपी उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह 42 वर्ष के हो गए है।

इस दौरान नोएडा विधायक पंकज सिंह ने टेन न्यूज से खास बातचीत की और प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक के तौर पर आने वाले समय में अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से नोएडा निरंतर तरक्की की राह पर चल रहा है। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता यही रहती है कि ‘गलत होने नहीं दूंगा और सही रुकने नहीं दूंगा’।

सक्सेस मंत्र क्या है?

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि अभी जीवन में बहुत कुछ हासिल करने को बाकी है लेकिन अभी तक जो भी हासिल हुआ है उसमें बहुत से लोगों का सहयोग है। पार्टी ने इतनी उम्र में प्रदेश महामंत्री से लेकर उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं अपने सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। इससे भी ज्यादा हमारे कार्यकर्ता, जिन्होंने साथ रहकर हमारा मनोबल ऊंचा रखा, हर परिस्थिति में कार्यकर्ताओं ने डटकर सामना किया। विपक्ष में रहते हुए मैंने भी लंबा संघर्ष किया है। माता पिता और ईश्वर के आशीर्वाद से यह सब संभव हो पाया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य क्षेत्र में बहुत सारी चुनौतियां मिलती हैं। जीवन ही संघर्ष से भरा रहता है। लेकिन जो भी मैंने अभी तक हासिल किया है, मैं उसको लेकर संतुष्ट हूं और सब लोगों के साथ मिलकर ऐसे ही कार्य करते रहेंगे। जो लोग जरूरतमंद हैं, उनके प्रति आवाज उठाने का और मदद पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे।

जीवन में प्रेरणास्त्रोत किसे मानते हैं?

उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि के रूप में सामाजिक क्षेत्र में आया तो यह जरूर हमेशा रहता है कि यह अवसर मिला है तो इस पर पूरी ताकत के साथ काम करना है और लोगों की उम्मीद पर खरा उतरना है। जरूरतमंद लोगों के लिए काम करना हमेशा से उद्देश्य रहता है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि राजनीति को पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। सामाजिक क्षेत्र में रहते हुए और भी ज्यादा अपने कर्म और वचन ईमानदार होने की आवश्यकता है और जो भी समाज के लिए सोचें, उसको पूरी ताकत के साथ समाज की बेहतरी के लिए करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लखनऊ, चंदौली, कानपुर, नोएडा समेत तमाम जगहों पर किसानों के आंदोलन में सहयोग करने का मौका मिला। विपक्ष के रूप में काफी संघर्ष किया लेकिन धीरे-धीरे बीजेपी पार्टी ऊंचाइयों पर पहुंची है। जब कोई सोचता नहीं था कि भारतीय जनता पार्टी की दोबारा इतनी सीटें आएंगी, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतनी बड़ी सफलता मिली है और सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी और मजबूत हुई है। लोगों का विश्वास बीजेपी पर बढ़ता जा रहा है।

विधायक पंकज सिंह के जन्मदिन पर मध्य रात्रि से सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का दौर शुरू हो गया और सोशल साईटों के साथ ही सुबह होने पर विधायक पंकज सिंह के कार्यलय पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जिले से भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके मित्रों का आना शुरू हो गया।

खासबात यह है की सुबह से मालाओं के साथ साफा बंधवाने का दौर शुरू हो गया और लोगों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाईयां देते हुए ना केवल उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बल्कि उनके द्वारा विधायक बनने के बाद किए गए कार्यों की भी सराहना की।

साथ ही नोएडा विधायक पंकज सिंह से मुलकात कर उज्जवल भविष्य की कामना की बल्कि उनके द्वारा विधायक बनने के बाद किए गए कार्यों की भी सराहना की। वही इस अवसर पर लोगों का कहना है की ये हमारा सौभाग्य है जो युवा हमारे नोएडा का विधायक है, जिन्होंने नोएडा शहर के विकास के लिए बहुत काम किया है।

वही दूसरी तरफ गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने पंकज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Photo Highlights of 42nd Birthday Celebrations of Noida MLA Pankaj Singh

Leave A Reply

Your email address will not be published.