एनजीओ ने कैदियों में बांटे कंबल

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। ठंड से ठिठुर रहे कैदियों को शनिवार को गाजियाबाद की एक एनजीओ ने लुकसर डिस्ट्रिक्ट जेल मे कंबल बांटे। जिसे पाकर कैदियों को काफी राहत महसूस हुई। जेलर एम. लाल ने बताया कि गाजियाबाद की इनर व्हील ऑफ गाजियाबाद नॉर्थ एनजीओ ने जेल प्राशासन से परमिशन मांग कर शनिवार को कैदियों में 2 हजार कंबल बांटे। उन्होंने बताया कि जेल में 6 हजार कंबल की जरूरत है। जिसमें कुछ कंबल जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराया है। कुछ कंबल की और जरूरत है, जिसकी व्यवस्था एनजीओ के माध्यम से कराये जा रहे है।

Comments are closed.