मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 43वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से सेक्टर 19 स्थित पार्टी कार्यलय पर मनाया गया

NOIDA ROHIT SHARMA

समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा उत्तर प्रदेश के यशस्वी  मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव का 43वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से सेक्टर 19 स्थित पार्टी कार्यलय पर  मनाया गया |अखिलेश यादव के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया गया |इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राकेश यादव एवं अन्य पार्टी पदाधिकारिओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया |पार्टी नेताओं ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्जवल राजनैतिक भविष्य की कामना की |इस अवसर पर बोलते हुए महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश तरक्की के रास्ते पर  तेजी से अग्रसर हो रहा है |हम उनके उज्जवल राजनैतिक भविष्य की कामना करते हैं |सपा प्रत्यासी अशोक चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी  ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किया है |उन्हें जन्मदिन  की हार्दिक शुभकामनाएं |इस अवसर पर महानगर महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी सभी युवाओं के प्रेरणा श्रोत हैं |उनके अथक परिश्रम का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है |   इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ,सपा प्रत्यासी अशोक चौहान ,महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ,महेश यादव ,दिनेश प्रधान ,अमर शर्मा ,संजय गोयल ,शालिनी खारी,संजय त्यागी ,अंजली सेन ,सिंधु रवि ,ममता यादव ,शोभा रानी ,धर्मवती शर्मा ,कंचन बाला,सरिता अग्रवाल ,गौरव चचरा ,अरुण यादव ,राहुल गुप्ता ,सुमित अम्बावता ,मुकेश यादव ,राजेंद्र अवाना ,मुकेश प्रधान ,अमित भाटी,वीरपाल अवाना ,मोहसिन ,सुशील यादव सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व् कार्यकर्ता मौजूद रहे |

jk

 


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.