मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित को कांग्रेसियों ने दी बधाई
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा। दिल्ली की लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित को दिल्ली स्थित आवास पर जाकर कांग्रेस कमेटी नोएडा के महासचिव सतेन्दर शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनने पर बधाई दी। श्रीमती शीला दीक्षित ने नोएडा कांग्रेसियों से कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिय सब मन से मेहनत करे। हर समाज के लोगों को साथ लेकर चलना है। दिल्ली की जनता कांग्रेस के विकास को आज भी याद करती है। अब उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस विकास की गंगा बहाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एवं उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की गुण्डागर्दी से आम जनता आजीज आ चुकी है। केंद्र सरकार केवल जुमलों के सहारे जनता को खुश करने में जुटी है। विकास से उसका कोई लेना देना नहीं है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। महानगर महासचिव सतेंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा श्रीमति शीला दीक्षित को भावी मुख्यमंत्री की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं एवं कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर मेरठ मडल अल्पसंख्यक चेयरमैन लियाकत चैधरी, सचिव यतेन्दर शर्मा, सचिव दया शंकर पांडे, सचिव विक्रम चैधरी, राहुल कुमार उपस्थित थे।……
