कैंप ऑफिस में जिलाधिकारी विधुत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए

NOIDA ROHIT SHARMA

जिलाधिकारी एन पी सिंह ने जनपद में विद्युत आर्पिूति में सुधार लाने के उद्देश्य से कैम्प आफिस नोएडा के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुये विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा ऐसे प्रयास किये जाये कि जनसामान्य को
अनवरत रूप से विद्युत आपूर्ति मिलें और जनपद में जहाॅ पर विद्युत तारों की हालत जर्जर है उसके लिये अभियान चलाकर चिन्हित कर दो दिनों के भीतर उन्हें बदलने की कार्यवाही भी की जाये। श्री सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग जनता से सीधा जुड़ा हुआ विभाग है अतः सभी अधिकारी इस महत्व को गहनता के साथ सम-हजये और उनके पास जो वर्तमान में संशाधन उपलब्ध है उन्हीं के माध्यम से जनता को सुविधा प्रदान की जाये ताकि उनके विभाग के साथ-ंउचयसाथ सरकार की छबि का भी एक संदेश जनता तक जाये। उन्होनंे विद्युत विभाग के कार्यो की समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुये पाया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तो उपभोक्ताओं के फोन रिसीव कर लेते है परन्तु ऐसा संज्ञान में आया है कि जूनियर इंजीनियरों के द्वारा जनता के फोन को रिसीव नहीं किया जा रहा है जिससे विभाग की छबि धूमिल हो रही है वरिष्ठ अधिकारी इस दिशा में तत्काल कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि उनके विभाग में जो आउटसोर्सिंग के आधार पर लाईनमैन कार्य कर रहे है उनकी आउटसोर्सिंग कम्पनी उन्हें विभाग से दी जाने वाली धनराशि में कटौती की जा रही है और लाईन मैन कार्य करते हुये जनता से पैसों की माॅग करते है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कडी नाराजगी व्यक्त की और अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि उनके द्वारा इसमें तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुये उन्हें भी अवगत कराया जाये। इस सम्बन्ध में उन्होनें यह भी निर्देश दिये कि इन सभी लाईनमैनों को भवन निर्माण योजना से भी जोड़ा जाये ताकि उन्हें इसका लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होनंे कहा कि विभागीय अधिकारियों के द्वारा सभी स्टेशनों पर सम्बन्धित जेई एवं लाईनमैन के नाम एवं नम्बरों को लिखवाया जाये ताकि जन सामान्य उन्हें अपनी विद्युत समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत करा सकें। डी एम ने यह भी निर्देश दिये कि खराब ट्रान्सफार्मरों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराने की कार्यवाही की जाये वही दूसरी ओर कम कम से बे्रक डाउन के लिये प्रभावी कार्यवाही विभाग के अधिकारी करें। इस महत्वपूर्ण बैठक में अधीक्षण अभियन्ता मुकुल सिंघल, अधिशासी अभियन्ता पंकज गोयल, अन्य अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता गण एवं अन्य अधिकारी गण भी मौजूद थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.