नोएडा के सेक्टर 22 स्थित लिटिल एंजल स्कूल में नन्हें बच्चों ने पौधारोपण किया
NOIDA ROHIT SHARMA
सावन की शुरूआत के साथ सेक्टर 22 स्थित लिटिल एंजल स्कूल में नन्हें बच्चों ने पौधारोपण किया। स्कूलों शिक्षिकाओं और स्कूली बच्चों ने पौधारोपण किया। इस मौके पर बच्चों ने अपने स्कूल में हरे भरे व फूलों वाले पौधे लेकर आए। स्कूल की प्रधानाचार्य दीक्षा जोशी ने बच्चों के साथ पौधे लगाए और पौधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पृथ्वी के अस्तित्व को बचाने के लिए पौधारोण करें और प्रकृति के नियमों को मानें। पौधे जीवन का मूल आधार हैं। इसी के साथ बच्चों को पेडों के काटे जाने से हो रहे नुकसान के बारे में भी बताया। इस मौके पर आरती, रीना व अन्य शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।

