फोनरवा कार्यालय पर फोनरवा पदाधिकारियों द्वारा 70 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा सेक्टर 52 स्थित फोनरवा कार्यालय पर फोनरवा पदाधिकारियों द्वारा 70 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया |फोनरवा अध्यक्ष एन पी सिंह ने झंडारोहण किया |झंडारोहण के उपरांत सभी पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्र गान गाया गया |इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष एन पी सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के इस पावन पर्व पर हम संकल्प लें कि हमें गैर बराबरी ,साम्प्रदायिकता ,महिलाओं पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर मिलकर लड़ना होगा |तभी हम समाज और देश को नयी दिशा दे सकेंगे |इस अवसर पर उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल ,के के जैन ,सुरेश तिवारी ,उपाध्यक्ष मैनपाल यादव ,डॉक्टर वीरेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे
