विकास के दम पर अगली सरकार भी सपा की बनेगी: राकेश यादव

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर 63 में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में एमएलसी व राज्यमंत्री राकेश यादव ने छात्र सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव और सचिव सौरभ यादव के मनोनयन की घोषणा की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने इन दोनों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रेस वार्ता का संचालन सपा महासचिव व प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राकेश यादव ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश तरक्की के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में जो ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं उतना विकास किसी सरकार में नहीं हुआ है। विकास के दम पर अगली सरकार भी सपा की बनेगी। युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का कार्य समाजवादी पार्टी करती रही है। आशा करता हूँ कि दोनों युवा पार्टी में छात्रों व नौजवानों को जोड़ने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप चैहान ने कहा कि पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार में दोनों पदाधिकारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने उन्हें सौंपी है आशा करता हूँ कि वह उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। प्रेस वार्ता में सपा प्रत्याशी अशोक चैहान, सुनील चैधरी, वीर सिंह यादव, अनिल यादव, भूले प्रधान, भीष्म यादव, सुनील भाटी, कुलदीप यादव, ब्रजपाल राठी, विकाश यादव, सतपाल यादव, दिनेश प्रधान, प्रिंस यादव, ओमवीर गुर्जर, मुकेश यादव सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

dubey ji 02

Leave A Reply

Your email address will not be published.