मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे का भव्य स्वागत किया

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे का परीचैक पर भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष उधम पंडित ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे के स्वागत में सैकड़ों युवा शामिल रहे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे मैनपुरी से गाजियाबाद जा रहे थे। रास्ते में उनका स्वागत हुआ। गौरव दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 में प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। सपा सरकार ने जितने विकास कार्य किये है। उतने विकास कार्य आज तक किसी भी दल ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को विकास कार्य हजम नहीं हो रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वह विधानसभा चुनाव में जुट जाये। इस मौके पर फारूख खान, प्रदीप शर्मा, अमन यादव,  प्रवेश बैसोया, जयवीर, हरीश, कृष्ण शर्मा, नरेश शर्मा, मुकेश शर्मा, सोनू शर्मा, अब्बास, अब्दुल खान, सचिन भाटी, सैलेन्दर भाटी, बाबू सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

udham 01

Leave A Reply

Your email address will not be published.