नोएडा सेक्टर 22 स्थित लिटिल एंजलस स्कूल में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा सेक्टर 22 स्थित लिटिल एंजलस स्कूल में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। स्कूल परिसर में अपने भाईयों से उपहार पाकर बहनें खुशी से चहक रही थीं। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर उनके सुख-समृद्घि के लिए कामना किया। भाईयों ने बहनों को उपहार भेंटकर उनकी रक्षा का वचन दिया कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य दीक्षा जोशी ने बताया किया यह त्यौहार भाई-बहन के आपसी प्रेम को बढ़ाता है। बच्चों के बीच प्रेम को बढ़ावा देने के लिए राखी का त्योहार मनाया गया।