साइकिल रिक्शा और सोलर लैंप पाकर मजदूरों के चेहरे खिले -मोबाइल वैन घर-घर जाकर लड़कियों को सिखाएंगी कम्प्यूटर
NOIDA ROHIT SHARMA
नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास और चित्रसभा ट्रस्ट नोएडा द्वारा मजदूर दिवस पर गरीबों को 101 साइकिल रिक्शा, और 101 सोलर लैंप बांटे गए। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम अनुग्रह नारायण की स्मृति में आयोजित सम्मेलन में एक मोबाइल वैन भी दान की गई। कार्यक्रम को शुभारंभ राज्यसभा सांसद राके सिन्हा, नोएडा विधायक विमला बाथम व डीएम एनपी सिंह दीप जलाकर किया।
महिलाओं को कम्प्यूटर ज्ञान जरूरी-
चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के संयोजक राजन श्रीवास्तव द्वारा एक मोबाइल वैन दान की गई है। इस वैन के अंदर आठ लैपटॉप लगाएं गए है। इसके अलावा एक डिस्प्ले स्क्रीन की मदद से बच्चों को कम्प्यूटर की जानकारी दी जाएगी। नोएडा विधायक विमला बाथम ने कहा कि जिले की गरीब महिलाएं जो घर से बाहर जाकर कम्प्यूटर सीखने नहीं जा पाती है उनके लिए यह उपयोगी साबित होगी। यह वैन जिले के सभी गांव में जाकर महिलाओं को कम्प्यूटर संबंधी ट्रेनिंग कराएंगी। साथ ही एक निश्चित अविधि के बाद महिलाओं को सर्टीफिकेट दिया जाएगा। जो सरकारी और प्राइवेट नौकरी में मदद करेगा। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क होगी।
साइकिल रिक्शा पाकर खिल उठे चेहरे-
कार्यक्रम के दौरान डीएम एनपी सिंह ने गरीबों को 101 रिक्शा बांटे। मजदूर दिवस के मौके पर डीएम एनपी सिंह ने कहा कि आज श्रमिकों का दिन है। उन्होंने कहा कि 101 रिक्शों से 101 परिवार की आजीविका का साधन मिलेगा। इस दौरान 101 गरीब छात्रों को सोलर लैंप वितरण किया गया। इस मौके पर चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के संयोजक राजन श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था के माध्यम से हरेक गरीब तबके के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अगले महीने डिस्ट्रि्क्ट हॉस्पिटल को एंबुलेंश दान की जाएगी। जिसकी मदद से मरीजों को रेफर करने में मदद मिलेगी।


