प्रभावशाली होगी 2 सिम्बर 2016 की हड़ताल ’’सीटू’’

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

मजदूरों पर बढ़ते दमन शोषण उत्पीड़न एवं सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी व आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ 2 सिम्बर 2016 की प्रस्तावित हड़ताल की तैयारी के लिये चल रहे जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार 26.08.2016 को हौजरी काम्पलैक्स फैस-द्वितीय नोएडा औद्योगिक क्षेत्रों में सधन प्रचार किया जगह-2 नुक्कड सभा कर हड़ताल में बढ़चकर हिस्सा लेने की अपील की गई हडताल प्रचार अभियान में मजदूरों का जबरदस्त समर्थन और सरकार की नीतियों के खिलाफ गुस्सा साफ दिखाई दिया सीटू जिलाध्यक्ष एवं नोएडा विधान सभा क्षेत्र से माकपा के प्रत्याशी गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार मजदूरों की मांगों/ समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही साथ ही लगातार मंहगाई बढ़ रही लेकिन श्रमिकों का वेतन नहीं बढ़ रहा है। जिसके चलते मेहनतकशों की जिन्दगी बदहाल हो गयी। मजदूर गुस्से में है और 2 सितम्बर 2016 को व्यापक हड़ताल करके सरकार को अपने गुस्से का अहसास कराया जायेगा प्रचार अभियान का नेतृत्व सीटू जिला नेता रामसागर, भरत डेन्जर, रामस्वास्थ, लता सिंह, नीलम सिंह, हुक्म सिंह, महेश, मदन प्रसाद आदि ने किया।

IMG-20160826-WA0042

Leave A Reply

Your email address will not be published.