राष्ट्रीय रक्तदान दिवस एवं नवरात्रि के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी के साथियों ने “आप की सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया
NOIDA ROHIT SHARMA
राष्ट्रीय रक्तदान दिवस एवं नवरात्रि के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के साथियों ने “आप की सेवा” कार्यक्रम की शुरुआत करते हुये जिला चिकित्सालय सैक्टर 30 नोएडा में जा कर रक्तदान किया रक्तदान करने वाले सभी साथियों का मुख्यचिकित्सा अधिकारी श्री नागेन्द्र माथुर जी ने आभार व्यक्त करते हुये प्रसंशा की एवं रक्तदान करने वाले साथियो को प्रमाण पत्र जारी किया
पार्टी की ओर से नोएडा संयोजक सचिन चौहान , दादरी संयोजक ओमेन्द्र नगर , नोएडा प्रभारी भूपेन्द्र जादौन ,जिला यूथविंग से राहुल सेठ, दादरी प्रभारी प्रो अरविंद सिंह, दादरी सहसंयोजक अनिल कुमार, जिला कार्यकारणी से डी सी बेलवाल ,जयकिसन जैसवाल ,उर्वशी जी ,लोकेश अग्रवाल ,सतेंद्र कुमार ,रामजी पाण्डेय ,नोएडा कोषाध्यक्ष भारत भूषण ,दिलशाद आंसारी,सुदेश कुमार,पूर्वाचंल संयोजक श्री रामभगत , यूथविंग नोएडा से राजेश बेनीवाल राहुल यादव आदि कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया ।।