गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी एनपी सिंह की मजदूरों को बड़ी सौगात, 10 कैंप आयोजित कराएं

NOIDA ROHIT SHARMA

गाॅधी जयन्ती के अवसर पर डीएम की प्रेरणा से 10 निर्माण साईडों पर हैल्थकैम्प आयोजित किया गया जिलाधिकारी एन पी सिंह की प्रेरणा से स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों के सहयोग से मजदूरों एवं उनके बच्चों को लाभ पहुॅचानें के से जनपद में संचालित 10 निर्माण साईडों पर हैल्थ कैम्प का आयोजन कराते हुये वहाॅ उपस्थित मजदूरों एवं उनके बच्चों की स्वास्थ्य की जाॅच करते हुये उन्हें आवश्कतानुसार दवाईयाॅ भी वितरित की गयी । जहाॅ पर यह हैल्थ कैम्प आयोजित किये गये है उनमें इरोज सम्पूर्णम सेक्टर 2 ग्रेटर नोएडा वेस्ट, एटीएस डोल्से ए सेक्टर जीटा 1 ग्रेटर  नोएडा, एटीएस प्रिस्टीन सेक्टर 150 नोएडा, गौड़ सिटी सेक्टर 4 ग्रेटर  नोएडा, बीएल कश्यप  एण्ड सन्स सेक्टर-94 नोएडा, जिला अस्पताल सेक्टर 39 नोएडा, स्काईलाइन कन्सट्रक्षन सेक्टर-52 नोएडा, निराला स्पायर जीएच-3 सेक्टर 16 ग्रेटर  नोएडा वेस्ट, एम्स मैक्स गार्डनियर डेवलपर्स सेक्टर 75 नोएडा तथा सम्मलित है। सभी स्थानों पर सुबह 10 बजे से सायं 4 बजें तक कैम्पों का आयोजन कर स्वास्थ्य चैकप के साथ साथ आवश्यक  दवाईयों का भी यहाॅ पर वितरण किया गया। आयोजित कैम्प के नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा एस सी गुप्ता के अलावा उनके चिकित्सकों एवं श्रम विभाग के अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.