जम्मू कश्मीर के उडी सेक्टर में शहीद हुए जवानों की याद में नोएडा के सामाजसेवी व स्कूलों ने मिलकर पौधारोपण किया
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा के गिझौड स्थित कैप्टन शशिकांत शर्मा पार्क में पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के उडी सेक्टर में शहीद हुए जवानों की याद में सामाजसेवी व स्कूलों ने मिलकर पौधारोपण किया गया और शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की मूर्ती पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नबाब सिंह नागर पूर्व मंत्री, ग्रीन मैन व पर्यावरणविद प्रो विजय बघेेल, सुरेश प्रधान, पूर्व प्रधान सुनीता शर्मा मौजूद थे। सुरेश प्रधान ने कहा कि पौधारोपण करने का उद्देश्य जिस प्रकार पेड हमें प्राण वायु देते हैं उसी प्रकार हमारे जवान हमें सुरक्षा देते हैं और पूरा देश अमन चैन की नींद सोता है। प्रो बघेल ने इस अवर पर कहा कि भ से भूमि, ग से गगन, व से वायु और न से नीर है इसलिए पेड को भगवान का दूसरा रूप माना गया है। उन्होंने गांव के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गांव के लोगों ने पार्क की देखभाल कर एक मिशाल कायम की है। उन्होंने सुरेश प्रधान की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत सम्मान की बात है कि आपको राष्ट्रपति से र्निमल ग्राम पुरूस्कार मिला है। इस प्रकार के सामाजिक कार्य हमारे देश के भविष्य को प्रेरित करते रहेंगे और वे पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ वीर जवानों को भी याद करते रहेंगे। कार्यक्रम में मास्टर के प्रकाश शर्मा, ब्रिज मोहन बाबू जी, चरन सिंह चौहान, कृश्ण चौहान, अनिल चौहान, मूल चंद, शिव कुमार शर्मा कंप्यूटर मास्टर, अशोक शर्मा, प्रधानाध्यप शशि बाला, कंचन, उच्च एंव प्राथमिक स्कूल गिझौड के छात्र व शिक्षिकाएं, मदन मोहन मालविय स्कूल, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल, ज्ञान भारती स्कूल, रायन साइन फाउंडेशन, नार्थ विहार स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल, बाल सागर पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों के बच्चों व शिक्षकों ने भाग लिया।

