बहुजन समाज पार्टी के एमएलसी सुरेश कश्यप का कार्यकर्ताओ ने नोएडा सेक्टर 14 ए पर स्वागत किया गया
NOIDA ROHIT SHARMA
बहुजन समाज पार्टी के एमएलसी और प्रदेश महासचिव सुरेश कश्यप जी सेक्टर 14 ए परस्वागत किया गया। कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़ो और फूल मालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया। उसके बाद बसई ब्राउद्दीननगर गांव में कश्यप समाज के लोगो ने एमएलसी सुरेश कश्यप और बहुजन समाज पार्टी के नोएडा विधान सभा के प्रत्याशीपं0 रवि कान्त मिश्रा का स्वागत किया। अपने संबोधन में एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा की प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्रीमायावती जी ने सदैव कश्यप समाज को सम्मान देने का काम किया है और इसी कड़ी में उन्होंने उन्हें एमएलसी बनाया है।इस से पहले भी आदरणीय बहन जी ने प्रदेश की सरकार में कश्यप समाज के लोगो को भागीदारी दी है। बहन जी सदैव सर्वसमाज की राजनीति करती है और दलितों, पिछड़ो और अल्पसंख्यको को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करती है।सुरेश कश्यप ने कश्यप समाज के लोगो से अपील करते हुए कहा की बहन जी ने तो कश्यप समाज को सम्मान दे दिया परंतुअब कश्यप समाज को पूरे उत्तर प्रदेश में और नोएडा विधान सभा के प्रत्याशी पं0 रवि कान्त मिश्रा को भारी मतों से जिताकरबहन जी को 5वी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर एहसान का बदला चुकायेगें। बसपा प्रत्याशी ने अपने संबोधन में कहा कीप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन के शाशनकाल में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किये और खास करजनपद गौतम बुद्ध नगर को तो देश का ही नहीं बल्कि दुनिया में एक पहचान दी और इस बार प्रदेश में सरकार बनते ही नोएडाको विश्वपटल पर एक अलग पहचान देने का काम किया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल सिंह गौतम, पहलवानधर्मपाल यादव, रणी कश्यप, अविनाश यादव, अनिल पाल, त्रिलोक गौतम,कालू पंडित, ओमप्रकाश कश्यप, विजेंद्र सिंह,जयकरण, श्रीकांत कश्यप, कर्मवीर कश्यप, देशपाल कश्यप, गिरिराज कश्यप, लालूराम, रणवीर कश्यप, प्रमोद कश्यप,अर्जुन कश्यप, विनोद कुमार कश्यप, विनय कश्यप, अमित कश्यप, अशोक अवाना, नरेंद्र राठौर, कृष्ण कश्यप, विशालकश्यप, मोनू कश्यप, आकाश कश्यप, गजेंद्र कश्यप, चंद्र बोस कश्यप, मुरारी कश्यप सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

