बिजली की समस्या को लेकर बिजली विभाग अधिकारी से मिला ग्रामीण कालोनी को प्रतिनिधि मंडल
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा, हिन्डन नदी पुस्ता के साथ -साथ वर्षो से वसी कालोनी जैसे सोरखा, जिन्दावाद एक्सटेशन सैक्टर-115 गणेश नगर, सैैनिक विहार, कृष्णकंुज पर्थला, राधा कुन्ज, अम्बेडकर कालोनी उन्नति विहार, ककराला ख्यालपुर एक्सटेशन सैक्टर-80, अक्षरधाम कालोनी, ककराला, ब्रजवासीपुरम आदि में आज तक बिजली की सुविधा नहीं है तथा यूसूफपुर चकशाहवेरी, चोटपुर बहलोलपुर छेजारसी आदि कई कालोनियों में आधी अधूरी व्यवस्था है उपरोक्त समस्याओं को लेकर गुरूवार 06.10.2016 को ग्रामीण कालोनी विकास समिति का प्रतिनिधि मडल समिति के संयोजक एवं माक्र्सवादी कम्युनिष्ठ पार्टी नोएडा विधानसभा प्रत्याशी गंगेश्वर दत्त शर्मा, किसान सभा के नेता डा0 रूपेश वर्मा के नेतृत्व में बिजली घर सैक्टर-25 नोएडा के मुख्य अभियन्ता श्री राधवेन्द्र यादव से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया जिसमें रेखाकिंत किया है कि बिजली उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में समिति द्वारा विभाग नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार को अनेकों प्रार्थना पत्र दिये गये और 11 व 12 मई 2016 को डेरा डालो- घेरा डालो विशाल धरना दिया गया जिसमें हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया उपरोक्त आन्दोलन इस लिखित सहमति के साथ समाप्त हुआ कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 मेरठ के द्वारा विद्युत नियामक आयोग लखनऊ में याचिका दाखिल कर और उक्त पर कार्यवाही 46 दिन में पूरी कराकर डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी लेकिन बहुत ही अफशोष के साथ कहना पड़ रहा है कि 5 माह बीत जाने के बाद भी उक्त दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई है और उपरोक्त के सम्बनध में 30 जून 2016 को विभाग के साथ दुबारा हुई वार्ता में यह सहमती हुई कि उक्त प्रक्रिया में समय लग रहा और बिजली विभाग बिजली देने को तैयार है। और अपनी-अपनी कालोनी में बिजली के तार -खम्बे टांसफरमर लगवा लो तो हम बिजली दे देगें। उक्त सहमति/सुझाव के आधार पर कई कालोनीवासीयों ने आपस में चन्दा इक्ठाकर बिजली के तार खम्बेे, ट्रांसफारमर लगवा लिये है। लेकिन बार-बार अनुरोध करने पर भी आपके द्वारा लाइन नहीं जोड़ी जा रही है और कभी मीटर समाप्त हो गये बताकर तो कभी कुछ और बहाना लगाकर टाल दिया जाता है। जिसके चलते कालोनी वासीयिों में आक्रोष बढ़ता जा रहा है। जो कभी भी बड़ा आन्दोलन का रूप ले सकता है समिति ने चेतावनी दिया है कि अगर एक सप्ताह में बिजली देने की कार्यवाही शुरू नहीं की गयी तो पुनः धेरा डालो डेरा डालो आन्दोलन शुरू कर दिया जायेगा। दिये गये ज्ञापन पर बिजली अधिकारी श्री राधवेन्द्र यादव ने शीध्र से शीध्र कार्यवही कर बिजली देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मडल में मौ0 लायक हुसैन, गोबिन्द सिंह, बी0बी0 मिश्रा, रामजी यादव , दयाशंकर पण्डेय, विरजू, त्रिभुवन सिंह, मनोज सिंह, राजेश गिरि, किसान नेता, हरेन्द्र सिंह खारी, विनोद भाटी आदि लोग शामिल रहे।

