बेटी बचाओं- बेटी पढाओं के अभियान को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नोएडा में शुभारंभ किया
NOIDA ROHIT SHARMA
भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रव्यापी अभियान बेटी बचाओं- बेटी पढाओं के अभियान को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नौएडा में आज इसका शुभारंभ किया। आज का दिन इस लिए चुना गया क्योंकि आज नवरात्रों की मां गौरी के रूप में पूजा की जाती है, इसीलिए इस राष्ट्र की बेटियों को बचाने की शुरुआत की और सभी से यह आहृवान किया की हर माह की 9 तारीख को महिला एवं बेटियों के लिए सभी अस्पताल एवं क्लीनिंक निःशुल्क ओपीडी महिलाओं के लिए सुविधा देकर उनको स्वस्थ रहने में अपना सहयोग प्रदान करेंगें। इस मांग को नौएडा के आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएसन ) ने भी इसका पूर्ण समर्थन किया है और इसमें अपना सहयोग करने को कहा है । आज कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर अस्पतालों एवं महिलाओं को जागरूक किया है। जिसमें अस्पताल निम्न प्रकार हैः सर्वप्रथम सत्या मेडिकल सेन्टर से शुरूआत किया गया है एवं इसके अलावा सुमित्रा हास्पिटल, कैलाश अस्पताल, विनायक अस्पताल, प्रकाश अस्पताल आदि में किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप विमला बाथम, विधायक नोएडा, राकेश शर्मा , जिलाध्यक्ष, सुनिता भाटी, जिला संयोजक बेटी बचाओं- बेटी पढ़ाओ शारदा चतुर्वेदी, पदमा दीक्षित, संजय बाली, चमन अवाना, गौरव सिंघल,शिखा गुप्ता, मनीश चैहान, अजय गर्ग, जितेन्द्र शर्मा , डा. नरेन्द्र गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
