नोएडा में स्थित मारवाह स्टूडियो में एएएफटी के 92वें बैच के दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम किया गया

NOIDA ROHIT SHARMA

एएएफटी के 92वें बैच का दीक्षांत समारोह में आज जिन छात्रों को डिप्लोमा और डिग्री मिल रही है उनकी कैरियर की जिंदगी आज से शुरू होती है और इस नयी जिंदगी में कितना हासिल कर पाते हो उसमें आपकी आज की मेहनत जुड़ी होगी और यहां के छात्रो को मैं यही कहना चाहूंगा कि अपने काम को हमेशा ईमानदारी और इज्जत से करें तभी आपको एक उंचा मुकाम मिल सकता है। यहां के छात्रो का जोश और काम के प्रति लगन हमेशा ही नजर आती है और मुझे खुशी है कि आज इतने सारे छात्र यहां से विदा हो रहे हैं और यह भी गलत नहीं कहूंगा कि कुछ वर्षों बाद मारवाह जी आपको अपने साथ इस मंच पर बिठाये और आप दूसरे छात्रों के लिए एक मिसाल बन सकें। यह कहना था भारत में रोमानिया के राजदूत रादू ओक्टवियान डोबरे का जोकि मारवाह स्टूडियो में एएएफटी के 92वें बैच के दीक्षांत समारोह में पंहुचे।  इस अवसर पर भारत में रोमानिया दूतावास की अध्यक्ष डेनेलिया मारिया डोबरे, आटोमोबाइल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष टी.के. मल्होत्रा, पूर्व कर्नल सरबजीत सिंह, फिल्म मेकर हर्ष नारायण व जे.एस सलूजा भी उपस्थित हुए।  सरबजीत सिंह ने कहा हमारे देश में दो ही जगह धर्म को स्थान नहीं दिया जाता एक भारतीय सेना और दूसरा भारतीय फिल्म उद्योग। यहां हर इंसान का स्वागत होता है बशर्ते उसे मेहनत करनी आती हो। हर्ष नारायण ने कहा छोटी छोटी कहानियों पर छोटी फिल्में बनाए जो आपको मदद करेगी बड़ी फिल्म बनाने में।
इस अवसर पर संदीप मारवाह ने कहा कि इस दीक्षांत समारोह में एडिटिंग, एक्टिंग, डायरेक्शन, फोटोग्राफी, लाईटिंग व सांउड टेक्नोलाॅजी के लिए दिए जा रहे हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि यह छात्र अपनी जिंदगी की बेहतरीन शुरूआत करेंगे और मैं भी गर्व से कह सकूंगा कि इस फिल्म या प्रोगाम में मेरे छात्र ने एडिटिंग या निर्देशन किया है।
dsc_3908
dsc_3913
Leave A Reply

Your email address will not be published.