राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी का राष्ट्रीय लोकदल के नोएडा कार्यालर्ताओ ने स्वागत किया
NOIDA ROHIT SHARMA
आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव माननीय जयंत चौधरी जी को आगरा जाते समय राष्ट्रीय लोकदल के नोएडा महानगर अध्य्क्ष के नेतृत्व मे महामाया फ्लाईओवर पर जोरदार स्वागत किया.जिसमे जयंत चौधरी जी ने सभी कार्यकर्ताओ को सम्भोदित करते हुए कहा की नोएडा भ्रस्टाचारीयो का गड बन गया है जहाँ पर भ्रस्टाचारीयो का बोलबाला है व किसानों की समश्याओ को लेकर राष्ट्रीय लोकदल पूरी ताकत के साथ संघर्ष करता रहेगा जिसमे नोएडा महानगर अध्य्क्ष आर० बी० शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय लोकदल पार्टी किसानो की सच्ची हितैसी पार्टी है, जो की किसानो के अधिकारों के लिया सदैव संघर्ष करती रही है,जबकि दूसरी पार्टीया किसानो के साथ केवल राजनीति ही करती आ रही है, आज किसानो को अपनी मूलभूत जरूरतों के लिये बहुत संघर्ष करना पड रहा है , वर्तमान मे चल रही सरकारे किसानों की जरूरतों को भी पूरा करने मे असफल होती दिख रही है, जिसके कारण किसानों मे सरकारों के प्रति असंतोष उत्पन्न हो रहा है, नोएडा महानगर अध्य्क्ष आर० बी० शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को अंपना आदर्श मानते हुऐ कहा की वे किसानों के हितों के लिये हमेशा संघर्ष करते रहेंगे, उन्होने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुऐ कहा की आज प्रदेश मे गुंडों,चोरो व असामाजिक तत्वों का बोलबाला है,दिन दहाड़े चोरी- डकैती, जैसी घटनाऐ आम हो गई है, जिसमे प्रदेश सरकार इन पर लगाम लगाने मे असमर्थ दिखाई दे रही है, जिससे जनता मे प्रदेश सरकार के प्रति जनाक्रोश बढ़ रहा है , राष्ट्रीय महासचिव माननीय जयंत चौधरी जी आगरा मे एक पदयात्रा व जनसभा को सम्बोधित करने जा रहे थे. स्वागत मे मुख्य रूप से-नोएडा महानगर अध्य्क्ष आर० बी० शर्मा, प्रवीण चौधरी (अध्य्क्ष युवा लोकदल), आर. पी. सिंह (वरिष्ठ नेता) कुंदन शर्मा,शिव कुमार शर्मा, नरेंद्र यादव (सैफई), भूपेंदर सैनी, आदेश त्यागी, चंचल राठौर, संदीप चौहान, श्याम सुन्दर शर्मा, गोपाल चौहान, बिट्टू पंडित, प्रशांत शर्मा, विश्वजीत चौधरी, अब्दुल अज़ीज़ खान, नीरज त्यागी, आदि सैकड़ो कार्यकर्त्ता थे.
