जनहित मोर्चा की चीन के उत्पाद को न खरीदने की अपील– नवाब सिंह नागर

NOIDA ROHIT SHARMA

जनहित मोर्चा की बैठक सेक्टर 33 स्थित पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर के आवास पर संयोजक अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनहित मोर्चा चीन देश सामान का बहिष्कार करेगा और अन्य लोगों से अपील करता है कि चीनी समान का बहिष्कार करें। पूर्व मंत्री नबाब सिंह नागर ने कहा कि चीन भारत के लिए एक बहुत बडी चुनौती हैं, चीन की नीति भारत को कमजोर करने की रही है इसलिए ख्ुालेआम चीन पाकिस्तान के आतंकवाद समर्थन की नीति का समर्थन कर रहा है, जब्कि भारत की जनता चीन का सामान का प्रयोग कर चीन को मजबूत करने का काम कर रही है जो भविष्य में हमारे लिए खतरनाक साबित होगा। अतः भारत भारत की जनता को चीन के बने प्रत्येक सामान का बहिष्कार पूर्ण रूप से करना चाहिए। ये केवल अभिमान तक केवल दीवाली के पटाखों या लाइटों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अब से चीन के सामान को खरीदने से बचना चाहिए। साथ ही देश में औद्योगिक नीति को बेहतर बनाकर देश में उपभोक्ता ओं के लिए सस्ते उत्पादन तैयार करने चाहिए। टैक्सेशन नीति दुरूस्त होनी चाहिए, प्रशासनिक व्यवस्था जो उद्योगों के शोषण की है उसे दुरूस्त करने की आवश्यकता है।  बैठक में साकेश शर्मा ने कहा कि डीएनडी पर विरोध जारी रहेगा। 25 अकटूबर को जिला न्यायलय में डीएनडी कंपनी  के आरोपों का जवाब दिया जाएगा साथ ही लोगों को कंपनी के घोटालों के बारे में जागरूक किया जाएगा । बैठक में  मीडिया प्रभारी अमित त्यागी, एस पी गुप्ता, मनोज कटारिया, कंुवर पाल अवाना, सुनील नागर, राकेश सैनी, उदवीर यादव राकेश राघव, बीएस रावत, सुभाश चौहान, सुभाष शर्मा, संजय आदि सदस्य  मौजूद थे।

china-ka-sama-na-khreedne-ki-apeal

Leave A Reply

Your email address will not be published.