उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली जा रही राहुल सन्देश यात्रा का आज नोएडा में आगमन हुआ

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के निर्देश पर उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली जारही राहुल सन्देश यात्रा का आज नोएडा में आगमन हुआ।  सुबह पार्टी कार्यालय गिझौड़ पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा के साथ चल रहे पूर्व सांसद व एआईसीसी से नियुक्त गौतमबुद्धनगर जिले के प्रभारी शंकर सिंह पुन्नू, राष्ट्रीय सचिव,प्रदेश प्रभारी नसीब सिंह, नोएडा विधान सभा के प्रभारी सलीम मलिक व यात्रा के साथ चल रहे वरिष्ठ नेताओं का जोरदार स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि  यह यात्रा नोएडा में 22 तारीख तक चलेगी। इस यात्रा को नोएडा के हर गांव एवं हर सैक्टर में ले जाया जायेगा तथा केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की सपा सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुँचाया जायेगा। पूर्व सांसद शंकर सिंह पुन्नू ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है, किसानों से वादा खिलाफी कर रही है, किसान कर्ज के बोझ टेल दबा पड़ा है लेकिन यह सरकार उनकी मदद नहीं कर रही है।  युवाओं को रोजगार देना का वादा किया था लेकिन रोजगार देने के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है।  प्रदेश में गुण्डा राज चार्म पर है।  सभी काँग्रेसियों को जनता तक इनके दोगले चेहरे से नकाब हटाना होगा।  प्रदेश प्रभारी नसीब सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्री सेना पर राजनिति कर रहे हैं, सेना का मनोबल तोडा जा रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर सिर्फ राजनीती हो रही है जो देश व सेना के लिये ठीक नहीं है।  कांग्रेस ने हमेशा देश हित में कार्य किया है तथा आगे भी करेगी।  सलीम मलिक ने कहा कि आज अल्प संख्यकों में इस सरकार द्वारा डर पैदा किया जा रहा है। आज की यात्रा गिझौड़ से शुरू हुई तथा उसके बाद कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष एन पी सिंह ने सैक्टर 35 में स्वागत किया। यात्रा का दुसरा पड़ाव निठारी गावँ रहा जहाँ पर ललित अवाना, जितेंद्र अम्बावत व सोमेन्द्र अवाना ने स्वागत किया तथा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जिसमे वक्ताओं ने सपा सरकार की कानून व्यवस्था के बारे में जनता को बताया की किस तरह आज नोएडा एवं  प्रदेश के अन्य शहरों में कानून नाम की कोई चीज नहीं रहे है। सैक्टर 55 में रोहित सपरा, रजत विहार में राजकुमार तोंगड़ के नेतृत्व में सैंकड़ों स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वगात किया। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर बिशनपुरा मेंनोएडा विधानसभा के उपाध्यक्ष  रामकुमार तंवर द्वारा स्वागत किया गया तथाउसके बाद  यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्षदीपक भाटी  एवं प्रदेश सचिव पुरषोतम नागर द्वारा एक सभा का आयोजन  किया गया। सभी वक्ताओं ने कांग्रेस राज की उपलब्धियों को बताया तथा मोदी सरकार व सपा सरकार की विफलताओं को गिनाया।  आज की यात्रा में शामिल पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र नागर, राजेंद्र अवाना, रमेशचंद्र तुगलपुरिया,दीपक गुप्ता,पवन शर्मा,दिनेश अवानाजगदीश शर्मा,,महिला अध्यक्ष पुष्पा काण्डपाल,प्रमोद शर्मा,लियाकत चौधरी, ललित अवाना, सतेन्द्र शर्मा,सहाबुदीन,विक्रम सेठी, विरेन्द्र नेयाल, पि एस रावत, यतेन्द्र शर्मा, सोनू खारी, सैफ खान, राजकुमार भारती, ऋषि गौतम,राजेश विश्कर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
sandesh
Leave A Reply

Your email address will not be published.