समाजवादी पार्टी द्वारा सेक्टर 19 में पार्टी पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी
NOIDA ROHIT SHARMA
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर 19 स्थित सामुदायिक केंद्र में पार्टी पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओं कि बैठक बुलाई गयी |बैठक कि अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने की एवं सञ्चालन महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने किया |बैठक में एमएलसी नरेंद्र भाटी बतौर प्रभारी मौजूद रहे |बैठक में समाजवादी पार्टी की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ में आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं से व्यापक विचार विमर्श किया गया |रजत जयंती समारोह में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हों इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों व् वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है |बैठक में अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया |इस अवसर पर बोलते हुए नरेंद्र भाटी ने कहा कि रजत जयंती समारोह में नोएडा से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे |उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर आगामी विधानसभा चुनाव कि तैयारियों में अभी से जुट जाएँ |विकास के दम पर अगली सरकर भी सपा की होगी | इस अवसर पर राकेश यादव ने कहा कि रजत जयंती समारोह में नोएडा से हज़ारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे |इस अवसर पर सपा प्रत्यासी अशोक चौहान ,महासचिव राघवेंन्द्र दुबे ,बीर सिंह यादव ,ऋषिपाल अवाना ,महेश यादव ,जगत चौधरी ,सुभाष भाटी ,ओमवीर गुर्जर ,अमर शर्मा ,बिलाल बरनी ,राजेश अवाना ,शिवराम यादव ,राजेंद्र अवाना ,रजब खान ,विनी सेन ,विवेक मिश्र ,मुकेश यादव ,विकाश यादव ,विपिन अग्रवाल ,वीरपाल अवाना ,सुशिल यादव ,चिरंजीव महाजन ,टीटू यादव ,सतपाल यादव संजय गोयल ,अमित भाटी ,मोहम्मद तस्लीम ,अर्जुन प्रजापति ,मनोज प्रजापति ,सुमित अम्बावता ,चिंटू त्यागी सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व् कार्यकर्ता मौजूद रहे |