प्रदेश सरकार ने नोएडावासियों को दीपावली पर दिया ओपन जिम का तोहफा

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा। नोएडावासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सेक्टर 36 डी-ब्लॉक पार्क एवं सेक्टर-50 के ई-ब्लॉक पार्क मे ओपन जिम का उद्धघाटन समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रत्यासी अशोक चौहान, डा. योगेंद्र नारायण, सीईओ पीके अग्रवाल, डीसीओ सौम्य श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। जिसमे 17 तरह के व्यायाम करने के लिए ओपन जिम का शुभारंभ हुआ। सपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए निरंतर विकास कार्यों को कर रही है। नोएडा शहर में ओपन जिम की मांग काफी समय से हो रही थी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रेरणा श्रोत “स्वछ नोएडा स्वस्थ नोएडा” के तहत इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। ओपन जिम का आम नागरिकों का सपना आज साकार हो गया अब बिना पैसे व् समय खर्च किये आम नागरिक इस व्यवस्था का लाभ उठा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देंश में लगातार नोएडा शहर में आये दिन नये-नये विकास कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से वह स्वयं संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करा  रहे है। इस अवसर पर अनुज सिंह, विमल शर्मा,जे0पी0 उप्पल, समाज सेवी अजित सिंह, सतीश यादवअनीता सिंह, नरेंद्र चौहान, अनुज सिंह, सहित उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.