भाई दूज के अवसर पर नव ऊर्जा युवा मंच की तरफ से महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त ऑटो यात्रा की सेवा दी

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

 भाई दूज के अवसर पर नव ऊर्जा युवा मंच की तरफ से महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त ऑटो यात्रा की सेवा दी। यह मुफ्त ऑटो यात्रा सेवा सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक दी। वहीं महिलाओं और लड़कियों ने भी नव ऊर्जा युवा मंच के इस कार्य की प्रशंसा की। इस कार्य का संचालन मुकेश सिंह ने किया जो खुद एक ऑटो चालक है और कहा आज पुरे नोएडा शहर के अंदर नव ऊर्जा युवा मंच की तरफ से 20 ऑटो चालको ने इस नेक कार्य की जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली है जोकि प्रतिवर्ष आयोजित होता है एवं स्त्रियों के सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु हमे अपने संस्कृति और संस्कारो से जुड़ा रहना अत्यंत आवश्यक है स्त्रियों के प्रति बढ़ने अपराधों को रोकने में हम तभी सफल हो सकेंगे जब दिग्भ्रमित युवकों को अपनी संस्कृति और परम्परा से अवगत करा पाये और जब हमारे समाज में स्त्रियों के सम्मान के प्रति एक सकरात्मक वातावरण तैयार हो जो हम आधुनिक से भरी चमक धमक भरी दुनिया में खो चुके है । इस दौरान नव ऊर्जा युवा मंच की तरफ से दिलीप पाल ने प्राचीन भारत में नारी के सम्मान ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ को उद्वरित करते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। नारी परिवार का सबसे मजबूत स्तम्भ होती है और मां, बहन के बिना हम अपने पारिवारिक जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.