केंद्र की तानाशाही पर उबले आप कार्यकर्ता

NOIDA ROHIT SHARMA

आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर वन रैंक वन पेंशन अधिकार प्राप्त न होने से क्षुब्ध रिटायर्ड फौजी राम किशन ग्रेवाल की आत्महत्या के बाद उपजे हालात पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा उबाल है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फौजी के परिजनों से मिलने जाते समय रोकने और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के खिलाफ जिले के आप कार्यकर्ताओं ने आज  जोरदार नारेबाजी के साथ परी चौक,ग्रेटर नॉएडा पर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शहीद के परिजनों की गिरफ्तारी तथा उन्हें अपमानित किये जाने को विस्मयकारी व शर्मनाक करार दिया और कहा कि मोदी सरकार ने परोक्ष रूप से देश में आपातकाल लागू कर दिया है। इस मौके पर आयोजित प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी एडवोकेट श्री मुकेश कर्दम ने कहा कि मोदी सरकार अब पूरी तरह तानाशाही पर आमादा हो गयी है। गैर बीजेपी सरकारों के साथ वह आपातकालीन हथकंडे अपना रही है। मध्यप्रदेश मुठभेड़ कांड के शहीद कांस्टेबल के परिजनों से मिलने जब वहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जाते हैं तो वह राष्ट्रवाद हो जाता है और वही जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने राज्य के शहीद फौजी के परिजनों से मिलने जाते हैं तो उन्हें मिलने से रोक दिया जाता है। हद तो यहां तक की गयी कि उप मुख्यमंत्री को हिरासत में ले लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.