यमुना प्राधिकरण के आवासीय भूखण्ड आवंटियों के लिए सघर्ष करेगा जनहित मोर्चा

NOIDA ROHIT SHARMA

जनहित मोर्चा की बैठक पूर्वमंत्री नवाब सिंह के आवास पर संयोजक अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नवाब सिंह नागर ने कहा कि यमुना प्राधिकरण द्वारा सन 2009 में 21 हजार लोगों को आवासीय भूखण्ड आवंटित किए गए, जिनको 2013 तक कब्जा दिया जाना था लेकिन इसके बाद और तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्राधिकरण के पास जमीन ही नहीं है जबकि आवंटियों से लगातार किश्तें ली जा रही है। ब्याज लिया जा रहा है, लेट होने पर पेनल ब्याज लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 1330 मी अतिरिक्त मुआवजे के नाम पर वसूली के नोटिस दिए हुए हैं। इसके विरूद्ध कई कर आवंटी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। इस मुद्दे को लेकर 10 नवंबर को यमुना प्राधिकरण के सीईओ से जनहित मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मिलकर इनके समाधान की मांग करेगा। इस अवसर पर साकेश शर्मा ने कहा कि नोएडा में विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के बारे में भी एक प्रतिनिधिमंडल एक दो दिन में अधीक्षण अभियंता से मिलेगा और हल कराने का प्रयास करेगा। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। आज की बैठक में नवाब सिंह नागर, अनिल गुप्ता, साकेश शर्मा, मनोज कटारिया, एस पी गुप्ता, सुनील नागर, वी एस रावत मौजूद थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.