नोएडा के निजी अस्पतालो में नहीं हो रहा है पीएम के आदेश का पालन

NOIDA ROHIT SHARMA

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 500 और 1000 के नोट आधी रात से बंद करने के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है वही सरकार द्वारा अस्पताल पेट्रोल पंप और टिकट काउंटर पर इसको छूट दी गई है लेकिन नोएडा में बीजेपी सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री महेश शर्मा के अस्पताल में ही मोदी सरकार के इस फैसले की अवहेलना देखने को मिली आपको बता दें कि राज्य मंत्री महेश शर्मा का नोएडा में एक बड़ा अस्पताल कैलाश हॉस्पिटल मौजूद है जब हमने वहां का जायजा लिया तो वह साफ साफ लिखा हुआ था कि आधी रात से 1000 और 500 के नोट बंद हैं ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि जब केंद्र सरकार ने अस्पताल जैसी जगहों पर चलने की सुविधा दे रखी है केंद्रीय राज्य मंत्री के अस्पताल में अपनी सरकार की आदेश की अवहेलना क्यों हो रही है  नोएडा के सेक्टर 27 स्थित यह है कैलाश अस्पताल जो बीजेपी के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा का है अब हम आपको बताएंगे यहां की सच्चाई दरअसल कल अपने भाषण के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 12:00 बजे के बाद से 1000 और 500 के नोट को बंद करने का एलान किया था साथ ही जनता को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि अस्पताल पेट्रोल पंप और टिकट काउंटर जैसी जगहों पर 1000 और 500 के नोट लिए जा सकेंगे जिन पर कोई रोक नहीं है लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री महेश शर्मा के कैलाश हॉस्पिटल पर अपनी ही सरकार की आदेश की अवहेलना साफ नजर आएगी जब हमने यहां पर आए मरीजों से बात की तो उनका कहना था कि यहां बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए गए हैं कि 1000 और 500 के नोट नहीं लिए जा रहे हैं ऐसे में आने वाले मरीज काफी परेशान हैं उनका कहना है कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ही अस्पतालों पर 1000 और 500 के नोट लिए जा सकते हैं ऐसे में कैलाश अस्पताल इन नोटों को लेने से मना कैसे कर रहा है  ही जब इस मामले में हमने कैलाश हॉस्पिटल प्रशासन से बात करनी चाहिए उनका कहना था कि हम ऐसे मरीजों को जो इमरजेंसी में अस्पताल में आ रहे हैं उनसे 1000 और 500 के नोट ले रहे हैं,और यह सुविधा भी यहाँ पहले से भर्ती मरीजों के लिए है नए मरीजो को यह सुविधा नहीं दी जायेगी , सवाल यह उठता है कि जब यहाँ आने वाले मरीजो की परेशानी का जिम्मेदार कौन है क्योंकिखुद पीएम यह आदेश दे चुके है

 

 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=FcqfJ-05E9w&w=560&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.