ग्रामीण स्कूलों मे भी मिलेंगी शहरी स्कूलों की तरह सुविधाएँ : अशोक चौहान

NOIDA ROHIT SHARMA

संयुक्त बाल विकास समिति एवं पब्लिक स्कूल वेलफेयर समिति उ0 प्र0 के द्वारा एक सभा का आयोजन एस0 के0 पब्लिक स्कूल सेक्टर – 10, मे किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे नोएडा विधानसभा सपा प्रत्यासी अशोक चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सबको मिले शिक्षा का अधिकार था। कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व इंदौर-पटना एक्सप्रेस रेल दुर्घटना मे मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। अशोक चौहान ने कहा कि यह बेहद दुःखद घटना है और कुछ राजनितिक पार्टियां ऐसे समय मे भी राजनीती कर रही हैं जब की सैकड़ों घरों के चिराग इस दुर्घटना मे बुझ गए हैं जो की अत्यंत दुःखद है।  इस श्रद्धांजलि सभा मे सन फ्लावर पब्लिक स्कूल, ज्ञान वर्षा पब्लिक स्कूल, एकता पब्लिक स्कूल, विद्या सागर पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न ग्रामीण पब्लिक स्कूलों ने भाग लिया। ग्रामीण पब्लिक स्कूलों ने अपनी समस्याओं से सपा प्रत्यासी अशोक चौहान को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद् माध्यमिक स्तर की मान्यता मे लीज डीड पर अंग्रेजी माध्यम में प्रदान की जाये जिससे शिक्षा के स्तर मे सुधार लाया जा सकेगा और हर वर्ग को एक सामान शिक्षा मिल सकेगी। नोएडा विधानसभा प्रत्यासी ने उपस्तिथ स्कूलों  का आभार व्यक्त किया कि वे गांवों के गरीब तबके के बच्चों को शिक्षित करने का काम रहे है जिनके पास साधनों एवं ऊँची फीस का आभाव है। उन्होंने कहा कि जो मूलभूत सुविधाएं आप को नहीं मिल पा रही है उसके लिए वह प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री से बात करेंगे और आप की समस्यों से अवगत करवाएंगे उनका निस्तारण जल्द होगा प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री जी ने शिक्षा के क्षेत्र सहित अन्य सभी क्षेत्रों मे सराहनीय कार्य किये हैं और विकास के दम पर पुनः आगामी विधानसभा चुनाव मे सरकार बनाने जा रहे है। अवसर पर राजेंद्र चौहान,पिंटू, रफ़ीक,राकेश चौहान, अबु हसन, परवेज़ फारुखी,जितेंद्र चौहान, मुकुंद मोहन, पंकज, राकेश, अजीत सिंह, सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक एवं  छात्र-छात्राएँ  मौजूद रहे।

as3

Leave A Reply

Your email address will not be published.