ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 47 डिफॉल्टर बिल्डरो को दी अंतिम चेतावनी
NOIDA ROHIT SHARMA
ग्रेटर नोएडा में आज बकाया किस्त का भुगतान न करने वाले 47 बिल्डरों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अंतिम चेतवनी देते हुए नोटिस भेजा हैं। प्राधिकरण की तरफ से डिफॉल्टर बिल्डरों को बार-बार नोटिस जारी कर बकाया किस्त का भुगतान करने को कहा जा रहा था । बावजूद इसके बिल्डर अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहे हैं जिस वजह से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डिफॉल्टर बिल्डरों को अंतिम चेतवनी देते हुए नोटिस भेजा हैं। अब अगर यह बिल्डर्स 15 दिन के अंदर बकाया किस्त का भुगतान नहीं करते है तो इनके आबंटन निरस्त कर दिये जाएगे। आपको बता दें की अभी एक दिन पहले ही प्राधिकरण ने दो बिल्डरों के आबंटन निरस्त किये हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का 25 सौ करोड़ रुपये बकाया हैं बिल्डरों पर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का इन 47 डिफॉल्टर बिल्डरों पर 25 सौ करोड़ रुपये बकाया हैं जिसका भुगतान यह बिल्डर्स नहीं कर रहे हैं। वही किसानों को 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा देना के लिए प्राधिकरण को बैकों से करोड़ो रुपये कर्ज लेना पड़ रहा हैं। प्राधिकरण की तरफ से बार-बार इन बिल्डरों को किस्त का भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा हैं। लेकिन यह बिल्डर है कि टस से मस नहीं हो रहे हैं। जिस कारण प्राधिकरण ने अब इन 47 बिल्डरों को अंतिम बार नोटिस जारी किया हैं और अब अगर बिल्डरों ने 15 दिन के अंदर किस्त का भुगतान नहीं किया तो उनका आबंटन निरस्त कर दिया जाएगा। वही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारीयो का कहना की इन डिफॉल्टर बिल्डरों को अब और मौका नही दिया जाएगा। बिल्डरों ने अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उनका आबंटन निरस्त कर दिया जाएगा। और इसके बाद बिल्डरों का जमा पैसा काट कर वापस कर दिया जाएगा साथ ही बिल्डरों की आबंटन जमीन पर प्राधिकरण कब्जा कर दोबारा आबंटन प्रक्रिया शुरु करेगा।