एफडीए दुवारा जांच में रेडबुल के तीन नमूने फेल
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा के सेक्टर 04 में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग ने एक्रीबिज बिजनेस सोल्यूसंस प्राइवेट लिमिटेड से एनर्जी ड्रिंक रेडबुल के तीन नमूने की जांच की गयी थी जोकि तीनो नमूने फेल हो गए है आपको बता दे की एफडीए ने इस प्रोडक्ट पर गौतमबुध नगर में तत्काल रोक लगाने और यूपी में रेडबुल पर वेन करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है वही इस मामले में खाद्य विभाग का कहना है की एनर्जी ड्रिंक में कैफीन की मात्रा अधिक पाई गयी है जो लोगो की स्वास्थ के लिए हानिकारक है सितम्बर 2016 को कंपनी में छापेमारी कर दुबई की रेडबुल एनर्जी ड्रिंक के तीन नमूने भरे गए थे जिसमे जाँच के दौरान ये नमूने फेल हों गए है