प्रजापति महासभा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार जताया

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

पिछड़े वर्ग की 17 जातियों को अनुसूचित जाति मे शामिल किये जाने पर राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति ने निठारी में मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सपा सरकार मे ही प्रजापति समाज को सम्मान मिला है। जहाँ सपा ने मा. मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को कैबिनेट मंत्री बनाया वहीं पुरे समाज को एक पहचान दी और आशा करता हूँ कि पुनः प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के बाद जिले के सभी प्रजापति समाज के लोगों के लिए मिट्टी की व्यवस्था करने हेतु भूमि का आवंटन भी कर दिया जायेगा जिससे जिले मे मिट्टी के बर्तन बनाने वाले परिवारों के भरण पोषण की व्यवस्था के साथ-साथ विलुप्त होती कला को भी बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में नोएडा शहर में विकास ही विकास हुआ है। एलिवेटेड रोड़ से लेकर मेट्रो समेत सपा सरकार में अनगिनत विकास कार्य हुए है। इस मौके पर रवि प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, उमेश कुमार प्रजापति, सन्नी प्रजापति, अशोक प्रजापति, रिषी प्रजापति, पिन्टू प्रजापति, बिट्टू प्रजापति, नीरज प्रजापति, मनोज प्रजापति, अशोक पाल, रमेश प्रजापति, रमेश बर्नवाल, भूरा प्रजापति व रोहताश कुमार सहित सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.