अग्रवाल मित्र मंडल ने ठिठुरते लोगों के लिए गर्माहट बटोरी

NOIDA ROHIT SHARMA

मकर संक्रांति खिचड़ी के अवसर पर शनिवार को अग्रवाल मित्र मंडल की ओर से सेक्टर 33 में हाड़कंपा देने वाली ठंड के बीच गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल, खिचड़ी व गजक बांटी। मंडल के अध्यक्ष सत नारायण ने बताया कि आज के दिन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कंबल वितरण किया गया। जिसमें लगभग 125 लोगों के बीच कंबल, खिचडी व गजक बांटी गई। इस अवसर पर महासचिव संजय गोयल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, आर एस अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष अशोक गोयल, संस्थापक सदस्य राज कुमार गर्ग, संयोजक सुरेश गुप्ता, मंगल  सैन अग्रवाल, पवन गुप्ता, तिलक राज मित्तल, राम विलास र्ग, विनय कुमार गोयल, सीए अतुल कुमार, तरूण राज, मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राधाकिशन गर्ग, सी के अग्रवाल, कार्तिक मित्तल, अध्धयन अग्रवाल, विपिन अग्रवा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.