नोएडा में श्रमिक उत्पीड़न सबसे अधिक
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा श्रमिक नेता एवं माक्र्सवादी कम्युनिष्ठ पार्टी से नोएडा विधानसभा प्रत्याशी गंगेश्वर दत्त शर्मा अपने चुनावी अभियान के तहत सेक्टर-58 नोएडा में नुक्कड़ सभा किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नोएडा एक ऐसा औद्योगिक क्षेत्र है जहां कर्मचारियों मजदूरों पर दमन शोषण उत्पीड़न सबसे अधिक होता है। यहां श्रम कानूनी का बड़े पैमाने पर उल्लंघन होता। यहां तक की ज्यादातर मजदूरों के नाम मास्टर रोल पर दर्ज नहीं होता है और न उन्हें न्यूनतम वेतन मिलता है। आवाज उठाने पर नौकरी से निकाल दिया जाता साथ ही रेहड़ी-खोखा, पटरी से रोजगार चला रहे गरीब व घरों में काम करने वाली कामगार महिलाएं, रिक्शा चालक और असंगठित क्षेत्र में लाखों मजदूर भयंकर गरीबी में रहने को मजबूर हैं। उपरोक्त हालत का एक कारण यह भी कि नोएडा मजदूरों का शहर है, लेकिन यहां से जनप्रतिनिधि उद्योग पति ही चुने जाते रहे हैं और वे सिर्फ उद्योगपतियों के हितों की ही रक्षा करते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से अपील किया है। दमन शोषण को रोकना है तो मुझे जनप्रतिनिधि (विधायक) चुने जो आपके हक अधिकारों को दिलाने के लिये जीजान लगा दूंगा। सीटू नेता मदन प्रसाद ने कहा कि मजदूर नेता पहली बार चुनाव लड़ रहे और गंगेश्वर दत्त शर्मा पिछले तीस वर्षों से आम लोगों मेहनतकशों और गरीबों के लिए हक अधिकारों को दिलाने के लिए जी-जान लगा देंगे। सीटू नेता मदन प्रसाद ने कहा कि मजदूर नेता पहली बार चुनाव लड़ रहे और गंगेश्वर दत्त शर्मा पिछले तीस वर्षों से आम लोगों, मेहनतकशों और गरीबों के हक अधिकारों को दिलाने के लिए संघर्षरत है। मजदूर साथियों के अनुरोध पर ही गरीब मेहनतकशों की पार्टी सी0पी0आई0(एम) ने उन्हें नोएडा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है और उनकी जीत मेहनत गरीब तबको की जीत होगी। नुक्कड़ सभा को ग्रामीण काॅलोनी विकास समिति के अध्यक्ष वशिष्ठ मिश्रा, भरत डेन्जर, शिव शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। चुनावी जन सम्पर्क अभियान को मजदूर कर्मचारियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
