सेक्टर 22 स्थित लिटिल एंजलस स्कूल में राखी का त्योहार मनाया गया
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-29-08-2015
सेक्टर 22 स्थित लिटिल एंजलस स्कूल में राखी का त्योहार मनाया गया। स्कूल की लड़कियां रंग-बिरंगी राखियां और लड़के उपहार में मिठाई और चॉकलेट लेकर पहुंचे। इस तरह परंपरा निभाते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधकर इस पर्व को बहुत उत्साह से मनाया। अध्यापकों ने बच्चों को बताया कि भाई बहन को आपस में प्यार से रहना चाहिए। भाईयों को बहनों की हर प्रकार से सहायता करनी चाहिए। उन्होंने राखी को लेकर भारतीय संस्कृति में इसके महत्व को लेकर छात्रों को जागरुक करते उन्हें बहनों की रक्षा करने के साथ देश रक्षा के लिए उत्साहित किया। प्ले व नर्सरी कक्षा की लड़कियां ट्रेडीशनल ड्रेसेज डालकर आईं और उन्होंने लड़कों को तिलक लगाया और हाथों में राखी बांधी। लड़कों नेे शगुन के रूप में टॉफी बहनों को भेंट प्रस्तुत की।



Comments are closed.