BUSINESSMAN DIED IN A HORRIBLE CAR ACCIDENT IN NOIDA SECTOR 18 MARKET
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-29-08-2015
हरिद्वार से दोस्त के साथ पार्टी करने आए व्यवसायी को एक कार मॉल कैंपस में कुचल कर फरार हो गई। हादसा बुधवार देर रात सेक्टर 18 में हुआ। हादसे में व्यवसायी की मौत हो गई। मौके से मिले कार के नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हरिद्वार निवासी बिजनेसमैन सुमित सचदेवा अपने दो दोस्तों के साथ बुधवार रात सेक्टर 18 स्थित एक मॉल में आए हुए थे। तड़के करीब तीन बजकर 25 मिनट पर वह लोग मॉल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान मॉल के अंडर ग्राउंड पार्किंग से तेज स्पीड में आई कार ने सुमित को रौंदते हुए निकल गई। हादसे के समय सुमित के दोस्त अमन और हरीश बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल सुमित को निजी अस्पताल ले गए जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी कार चालक प्रत्युश को गिरफ्तार कर लिया है। वह गुड़गांव की एक निजी कंपनी में काम करता है।
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=MzOXdL96i3w&w=420&h=315]


Comments are closed.